H

प्रदर्शन में शामिल होंगे, लेकिन ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 February 2024 04:43 AM


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने केजरीवाल को पांचवां समन पेश किया था।

bannerAds Img
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने केजरीवाल को पांचवां समन पेश किया था। आम आदमी पार्टी की ओर से ईडी को भेजे गए जवाब में कहा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी द्वारा जारी किया गया समन गैर-कानूनी है। ईडी जब कानूनी रूप से सही समन जारी करेगी, तो केजरीवाल जरूर पेश होंगे। अपने जवाब में आम आदमी पार्टी ने यह आरोप भी लगाया है कि केजरीवाल को परेशान करने के लिए भाजपा और केंद्र सरकार के इशारों पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। पार्टी को डर है कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है।

आगे क्या होगा, क्या केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी ईडी

पांचवें समन के बाद भी पेश होने से अरविंद केजरीवाल के इनकार करने के बाद ईडी के सामने एक और समन जारी करने का विकल्प है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी 10 समन जारी किए गए थे। इसके बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया गया।

वहीं ईडी के पास कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का विकल्प भी खुला है। यही काम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी भी कर सकते हैं।

इस बीच, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने है। केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होंगे, लेकिन चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए वे भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी के आरोपों के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाई है। इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।