H

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi बोले - BJP-RSS संविधान बदलना चाहते हैं, इस चुनाव का उद्देश्य इसे बचाना है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 10 May 2024 10:28 AM


राहुल गांधी ने कहा कि, यह चुनाव देश के संविधान को बचाने के लिए हो रहा है। BJP-RSS इसे बदलना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन इसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के अंतर्गत अलीराजपुर जिले के जोबट कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि, BJP और RSS देश का संविधान बदलना चाहते हैं इसलिए मौजूदा लोकसभा चुनाव का उद्देश्य देश के संविधान को बचाना है।

राहुल गांधी ने एक बार फिर की जाति जनगणना की वकालत

जोबट कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यह भी कहा कि, कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि, लोगों के हित में आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी जाए। कांग्रेस नेता ने एक बार फिर से जाति जनगणना की वकालत की और दावा किया है कि, इससे लोगों की स्थिति के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा और देश में राजनीति की दिशा बदल जाएगी।

बीजेपी को इस बार 150 से ज्यादा सीटें भी नहीं मिलेंगी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि, यह चुनाव देश के संविधान को बचाने के लिए हो रहा है। BJP-RSS इसे बदलना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन इसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही वायनाड सांसद ने सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी ने संविधान को बदलने के इरादे से 400 पार का नारा दिया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि, 400 सीटें तो छोड़िए, बीजेपी को इस बार 150 से ज्यादा सीटें भी नहीं मिलेंगी।