H

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज झोंकेंगे पूरी ताकत, इन जिलों का करेंगे दौरा

By: Richa Gupta | Created At: 15 November 2023 08:46 AM


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को रिझाने का आज अंतिम दिन है। बुधवार शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज पूरी ताकत झोंकेंगे।

banner
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को रिझाने का आज अंतिम दिन है। बुधवार शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज पूरी ताकत झोंकेंगे। प्रदेश में 17 नवंबर मतदान है। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का भी मध्य प्रदेश में चुनावी दौरा रहेगा। सुबह 11.20 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक क़िला चौक, दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के समर्थन में प्रियंका गांधी करेंगी जनसभा को संबोधित। दोपहर 2.50 बजे से 3.50 बजे तक चंदवही(बहरी), ज़िला सीधी में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के समर्थन में भी जनसभा को करेंगी संबोधित।

प्रत्याशी मनोज मालवे के समर्थन में करेंगे जनसभा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का मध्य प्रदेश में चुनावी दौरा। सुबह 11.20 से दोपहर 12.20 बजे तक आमला, ज़िला बैतूल में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे के समर्थन में करेंगे जनसभा। दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक खुशीलाल मैदान, बैरसिया जिला भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती जयश्री हरीकरण के समर्थन में भी जनसभा को करेंगे संबोधित। दोपहर 3.20 से शाम 4.20 बजे तक अंबेडकर ग्राउंड, तुलसी नगर भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा के समर्थन में करेंगे जनसभा को संबोधित।

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

प्रदेश में 17 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह 5:30 बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया अभ्यर्थी या उसके अधिकृत एजेंट की उपस्थिति में होगी। यदि कोई अभ्यर्थी या उसका एजेंट 5:30 बजे मतदान केंद्र पर उपस्थित नहीं होता है, तो 15 मिनट तक उसका इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मतदान दलों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। न्यूनतम 50 वोट से मॉकपोल किए जाने का प्रावधान है। इसमें नोटा भी शामिल होगा। मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व बैलेट यूनिट एवं वीवीपीएटी को वीवीपीएटी कंपार्टमेंट में रखा जाएगा। कंट्रोल यूनिट को पीठासीन अधिकारी की टेबल या मतदान अधिकारी के टेबल पर रखना होगा।