H

Health Tips: ऐसे लोग भूल कर भी न खाएं मखाना, हो सकती गंभीर समस्या

By: Richa Gupta | Created At: 07 June 2024 10:59 AM


मखाना में सेहत का खजाना छुपा होता है। चाहे मखाना भूनकर खाएं या सादा। इसका स्वाद लाजवाब ही होता है। पोषक तत्वों से भरपूर मखाने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

bannerAds Img
Health Tips: मखाना में सेहत का खजाना छुपा होता है। चाहे मखाना भूनकर खाएं या सादा। इसका स्वाद लाजवाब ही होता है। पोषक तत्वों से भरपूर मखाने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए मखाने का सेवन जहर की तरह काम करता है। मखाने में स्थित फाइबर इन लोगों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

ऐसे लोग भूलकर भी न खाएं मखाना

यदि आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो आप को मखाना खाने से बचना चाहिए। क्योंकि मखाना पेट के लिए भारी होता है। इसे पचाना भी आसान नहीं होता है। इसमें मौजूद फाइबर को पचाने के लिए अधिक से अधिक पानी की जरूरत होती है। क्योंकि जब आप इसे खाते हैं तो यह पेट का पानी सोखने लगता है। ऐसे में अधिक मात्रा में इसका सेवन कब्ज का कारण बन सकता है। पेट दर्द और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

किडनी स्टोन होने की स्थित में

किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं तो मखाने के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि कैल्शियम की अधिक होने की स्थिति में किडनी स्टोन होता है। मखाना में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

डायरिया

डायरिया से ग्रसित लोगों को मखाना खाने से बचना चाहिए। क्योंकि मखाने में स्थिति फाइबर मल त्याग को बढ़ाता है। ऐसे में आप को दस्त की समस्या हो सकती सकती है।