H

राजस्थान की पूर्व सीएम Vasundhara Raje का झालावाड़ दौरा, कहा- यह क्षेत्र उनके परिवार का ही एक हिस्सा है

By: payal trivedi | Created At: 29 March 2024 07:45 AM


भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को झालावाड़ पहुंची। उन्होंने शहर के गोविंद भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। शाम 7 बजे तक चली बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर काम करने की जानकारी दी गई

bannerAds Img
झालावाड़: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) गुरुवार को झालावाड़ पहुंची। उन्होंने शहर के गोविंद भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। शाम 7 बजे तक चली बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर काम करने की जानकारी दी गई। राजे गुरुवार शाम झालावाड़ पहुंची यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अपेक्षित कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र उनके परिवार का ही एक हिस्सा है। यही कारण है कि पिछले तीन दशकों से उनके पारिवारिक और आत्मिक रिश्ते अभी भी प्रबल हैं। समय के साथ हमारी सरकारों ने यहां के जिले और शहर के विकास कार्यों को हमेशा से ही प्राथमिकता से पूरा किया है। राजे ने चुनाव की शुरुआत एवं बूथ स्तर तक की रणनीति पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार साझा किए।

कार्यकर्ताओं से कही ये बात

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं (Vasundhara Raje) का दायित्व है कि वह बूथ स्तर के गांव- गांव और ढाणी- ढाणी तक के प्रत्येक मतदाता तक पहुंच कर भाजपा की रीति नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। आपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक में मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक एवं युवा मोर्चा ओबीसी, महिला, किसान, एससी,एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष, विस्तारक इत्यादि दायित्ववान पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के अलावा विधायक गोविंद रानीपुरिया, कालूलाल मेघवाल, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

क्या बोले भाजपा उम्मीदवार सांसद दुष्यंत सिंह?

भाजपा उम्मीदवार सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि परवन सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य को और तेज गति से कराए जाने के प्रयास होंगे, साथ ही रेल ,सड़क, पेयजल एवं बिजली व मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा कृषि उपज मंडी परिसर का विस्तार , शिक्षा एवं रोजगार के कार्यों को भी तेज़गति से आगे ले जाने का संकल्प दोहराएंगे। सांसद दुष्यंत सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य को बताना है। उन्होंने कहा हम वास्तव में ही इस बार 400 पार का लक्ष्य अवश्य अर्जित करेंगे।