230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, 2533 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे मतदाता
By: Ramakant Shukla | Created At: 17 November 2023 07:56 AM
मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज यानी 17 नवंबर को सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है। इस बार कमलनाथ जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर होगा। वहीं, बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए यह चुनाव अहम होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने की मध्यप्रदेश की जनता से अपील
ट्वीट कर लिखा, आज मध्यप्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
इंदौर में मतदान शुरू हो चुका है। सुबह से ही मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचने लगे हैं। वहीं, पलासिया स्थित मतदान केंद्र पर सीनियर सिटीजन कुमुद विजयवर्गीय ने सुबह सात बजे सबसे पहले वोट डाला।