H

सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन नेवरी मंदिर में किए चित्रगुप्त के दर्शन

By: Richa Gupta | Created At: 14 May 2024 11:59 AM


श्री चित्रगुप्त प्रकट्योत्सव पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन नेवरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान मनकामनेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया है।

bannerAds Img
श्री चित्रगुप्त प्रकट्योत्सव पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन नेवरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान मनकामनेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया है। वहीं सीएम ने भगवान चित्रगुप्त जयंती की बधाई दी है। मंगलवार को सीएम मोहन भोपाल के लालघाटी स्थित चित्रगुप्त धाम मनकामनेश्वर महादेव नेवरी मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कायस्थ समाज बंधु मौजूद रहे। वहीं सीएम ने कहा कि जीवन का लेखा जोखा रहने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त के बिना मानव का उद्धार संभव नहीं है।

मंदिर बनेगा भोपाल की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि कायस्थ समाज कलम दवात की पूजा करते हुए समाज की एकता के साथ सम्पूर्ण हिन्दू धर्म की एकता के लिये कार्य करें। आने वाले समय में हम इस तीर्थ को और विकसित करेंगे। सभी को भगवान चित्रगुप्त जयंती की बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में धार्मिक जगह को बढ़ावा दे रहे हैं, आने वाले वक्त में यह मंदिर भोपाल की पहचान बनेगा।