H

अखिलेश यादव का दावा- BJP का लोकसभा से सफाया होगा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 30 October 2023 04:09 PM


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, PDA आधी आबादी और अगड़े समाज की भी बात कर रहा है। ये यात्रा बीजेपी की पोल खोल रही है।

banner
समाजवादी पार्टी द्वारा आज यानी की सोमवार को जातीय जनगणना के लिए एवं सामाजिक न्याय हेतु "समाजवादी PDA" यात्रा यूपी की राजधानी लखनऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से प्रारंभ की है। इस दौरान समाजवादी की यह यात्रा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जाएगी।

भाजपा का लोकसभा से सफाया होगा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साइकिल चलाकर इस यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि, यह यात्रा आज से शुरू नहीं हुई है, आज राजधानी लखनऊ में आई है। मैं आज इसमें शामिल हो रहा हूं। पिछले कई दिनों से समाजवादी साथी लगातार यात्रा कर रहे हैं और 5000 किलोमीटर से ज्यादा चल चुके हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि, पार्टी के विधायक, संगठन के लोग और पार्टी के नेता अपने जिलों में इस यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिल रहा है। समर्थन मिलने के बाद भाजपा का लोकसभा से सफाया होगा।

ये यात्रा बीजेपी की पोल खोल रही है

अखिलेश यादव ने कहा कि, A फॉर अगड़ा भी है। क्या पिछड़ा ही ऐसा स्टेडियम बना सकता है। जिसने स्टेडियम बनाया वो अगड़ा है और जो स्टेडियम में तस्वीर खिंचवा रहे वो पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि, PDA यात्रा में सब शामिल हैं, कोई ऐसा नहीं जो अलग हो रहा हो इससे। जहां हम पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक- मुसलमान भाई की बात कर रहे है। सपा प्रमुख ने कहा कि, PDA आधी आबादी और अगड़े समाज की भी बात कर रहा है। ये यात्रा बीजेपी की पोल खोल रही है।