H

चिलचिलाती गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद, मप्र में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून

By: Ramakant Shukla | Created At: 30 May 2024 05:45 AM

आसमान से आग बरस रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। मप्र में भी चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के तट पर तय समय से एक दिन पहले 30 जून को यानी आज दस्तक दे सकता है। पहले मौसम विभाग ने 31 मई तक केरल में मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था। इसके बाद 15 जून तक दक्षिण-पश्चिमी मानसून के मप्र में पहुंचने की संभावना है। यानी अगले 17 दिन में मप्र के वासियों को झमाझम फुहारों के साथ गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।

bannerAds Img

लुढ़क सकता है पारा

वैसे हवाओं का रुख बदलने के साथ अगले कुछ दिनों में तापमान में 02 से 03 डिग्री गिरावट के साथ लोगों भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। फिलहाल तो प्रदेश के अनेक हिस्सों में लू जैसे हालात हैं। बुधवार को दतिया, खजुराहो में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इसके अलावा सतना, सीधी, ग्वालियर, रीवा, शिवपुरी, नौगांव, टीकमगढ़ और दमोह में भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा और इन शहरों में लू चली। वर्तमान में हिमाचल के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है। गुरुवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इससे हवाओं का रुख बदलने से गुरुवार से तापमान में कुछ गिरावट होने की उम्मीद है।