H

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने पूर्व में रहने वाले लोगों को बताया ‘चीनी’, साउथ इंडिया को ‘अफ्रीकन’

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 May 2024 07:47 AM


कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा कि, हम विविधता में एकता बनाए रखते है। बीते 75 सालों में हमने एक अच्छा माहौल तैयार किया है, जहां हर कोई रह सकता है। हम भारत जैसे विविधता वाले देश को साथ रखते हैं।

bannerAds Img
कांग्रेस के सीनियर नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया हैं। अब उनके इस बयान पर राजनीति गर्मी बढ़ने वाली है। आपको बता दें कि, पित्रोदा ने बीते दिनों संसाधनों के पुनर्वितरण और विरासत टैक्स की बात कह कर नया विवाद खड़ा किया था। वहीं अब कांग्रेस नेता एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है।

पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं

भारत के विविधतापूर्ण संस्कृति पर अपनी राय रखते हुए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विवादित बयान दे दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि, उत्तर भारत के लोग सफेद गोरे जैसे दिखते हैं जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के इस बयान पर सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है।

दक्षिण भारतीय तो अफ्रीकी जैसे दिखते हैं

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए भारतीयों के रंग-रूप को लेकर नस्लीय टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, पूर्वोत्तर में रहने वाले भारतीय लोग चीनी जैस नजर आती है। दक्षिण भारतीय तो अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा है कि, उत्तर भारतीय कुछ हद तक गोरे हैं। भारत की विविधता की बात करते हुए सैम पित्रोदा की विवादित टिप्पणी से नया विवाद पैदा हो गया है।

75 सालों में हमने एक अच्छा माहौल तैयार किया है

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने अपने बयान में आगे कहा कि, हम विविधता में एकता बनाए रखते है। बीते 75 सालों में हमने एक अच्छा माहौल तैयार किया है, जहां हर कोई रह सकता है। पित्रोदा ने आगे कहा कि, हम भारत जैसे विविधता वाले देश को साथ रखते हैं। पूर्वी भारत में लोग चीन जैसे दिखते हैं। पश्चिम के लोग अरब जैसे हैं और उत्तर वाले गोरों की तरह और दक्षिण भारतीय तो अफ्रीकी जैसे नजर आते है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि, यह मायने नहीं रखता। हम सभी एक हैं और भाई-बहन हैं। सैम पित्रोदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हे।

ये शब्द उनके, सोच राहुल गांधी की

भारतीय जनता पार्टी इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के इस विवादित बयान पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने कहा कि, ये शब्द उनके हैं लेकिन यह सोच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की है। आपको बता दें कि, बीते दिनों सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स को लेकर भी विवादित बयान दिया था। बढते मामले को देखते हुए कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा कर दिया था।