H

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बड़ी जीत की ओर अग्रसर, इतने मतों से चल रहे आगे

By: Richa Gupta | Created At: 04 June 2024 07:06 AM


विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। शिवराज सिंह चौहान करीब 5 लाख से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।

bannerAds Img
MP Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर आज सुबह से मतगणना जारी है। प्रदेश के 2 पूर्व सीएम समेत केंद्रीय मंत्री और कई दिग्गजों की साख आज दांव पर है। विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। शिवराज सिंह चौहान करीब 5 लाख से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा पीछे चल रहे हैं। एमपी में अब तक रुझानों में बीजेपी को बंपर बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।

मध्यप्रदेश की हॉट सीटों का हाल

मध्यप्रदेश की हॉट सीटों की बात करें तो राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं। रुझानों में बीजेपी के विवेक बंटी साहू आगे हैं। झाबुआ रतलाम सीट से बीजेपी आगे चल रही है। यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया पीछे चल रहे हैं।