H

मध्य प्रदेश में 6 अप्रेल को होगी इंडी गठबंधन दलों की संयुक्त बैठक

By: Richa Gupta | Created At: 04 April 2024 03:40 AM


मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष ने एक नई रणनीति बनाई है पहली बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंडिया गठबंधन की बैठक होने जा रही है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष ने एक नई रणनीति बनाई है पहली बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंडिया गठबंधन की बैठक होने जा रही है। इस बैठक के अंदर इंडिया गठबंधन के मध्य प्रदेश लीडरशिप की बैठक होगी इसमें इंडिया गठबंधन के उन्हीं दलों को बुलाया गया है। जिनका मध्य प्रदेश में अस्तित्व है बैठक 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे।

आमंत्रण पत्र भी प्रेषित कर दिये गए

इस बैठक में लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर रणनीति बनाई जाएगी और अपने-अपने दल के कार्यकर्ताओं को दूसरे दल के लिए कार्य करने के लिए सक्रिय किया जाएगा। बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर संयुक्त गठबंधन की चुनावी रणनीति पर मंथन होगी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार के.के. मिश्रा ने बताया है कि 6 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से होने वाली इस बैठक में इंडिया गठबंधन से संबद्ध समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और एनसीपी दलों के प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। बैठक में मौजूद सभी पार्टी प्रमुखों की एक संयुक्त पत्रकार वार्ता भी बैठक के बाद आयोजित होगी। इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर इन सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों से दूरभाष पर चर्चा कर उनकी स्वीकृति भी ली जाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से आमंत्रण पत्र भी प्रेषित कर दिये गए हैं।

मध्यप्रदेश में सिर्फ दो दलों के बीच में गठबंधन हुआ

इंडिया गठबंधन में कई दल है लेकिन मध्यप्रदेश में सिर्फ दो दलों के बीच में गठबंधन हुआ है एमपी में खजुराहो लोकसभा सीट गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है। बाकी 28 सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है। बता दे इंडिया गठबंधन में मौजूद आम आदमी के पास मध्य प्रदेश में एक महापौर भी है जिसका सियासी लाभ कांग्रेस को मिल सकता है।