H

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले - तानाशाह डरा हुआ है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 22 March 2024 07:12 AM


राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि, डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है।

bannerAds Img
सीएम अरविंद केजरीवाल को ईड ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। इसके साथ ही अन्य बड़े नेताओं ने भी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी व पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा - राहुल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सख्त बयान जारी किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि, डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

नेताओं को निशाना बना रही सरकार - खड़गे

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि, रोज़ जीत का झूठा दंभ भरने वाली अहंकारी भाजपा, विपक्ष को हर तरह से चुनाव के पहले ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है। अगर सच में जीत का भरोसा होता तो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके मुख्य विपक्षी दल – कांग्रेस पार्टी का Accounts Freeze नहीं किया जाता। विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ठीक चुनाव से पहले निशाना नहीं बनाया जाता। सच यह है की भाजपा आने वाले चुनाव परिणाम से पहले ही डर गयी है और बौखलाहट में विपक्ष के लिए हर तरह की मुश्किलें पैदा कर रही है। वक्त है बदलाव का ! अबकी बार …सत्ता के बाहर !!