H

CAG की रिपोर्ट का करेंगे एनालिसिस - विक्रांत भूरिया

By: Richa Gupta | Created At: 09 February 2024 06:47 AM


मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज 2023–24 के द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कल अनुपूरक बजट पटल पर रखा था।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज 2023–24 के द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कल अनुपूरक बजट पटल पर रखा था। अनुपूरक बजट कुल 30 हजार 265 करोड़ का है। सदन में चर्चा के लिए आज 2 घंटे निर्धारित किए गए हैं। वहीं विधायक विक्रांत भूरिया ने CAG की रिपोर्ट को लेकर कहा कि, CAG की रिपोर्ट का करेंगे एनालिसिस।

कर्मचारियों की हालत खराब हैं

भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कर दिया है खत्म। झाबुआ में नगर पालिका के कर्मचारियों ने काम करने से किया माना। मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की हालत खराब हैं। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा कर्जे में हो रहा खर्च।

कई बड़े घोटालो का खुलासा हुआ

बताते चले कि, बजट 2024 से पहले प्रदेश के कई विभागों में कई बड़े घोटालो का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कई​ विभागों में हुई अनियमितताओं के चलते करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। घोटालों का खुलासा ​बजट से पहले पेश किए गए सीएजी रिपोर्ट में हुआ है। ये सीएजी की रिपोर्ट 2021 की है।