H

सीएम योगी का विपक्ष पर वार, बोले - कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन के DNA में 'रामद्रोह', इसलिए...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 06 May 2024 10:07 AM


सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा भारत को अपमानित‍ किया है और सनातन धर्म को गाली ना दी हो। इंडी गठबंधन का ये ही करेक्‍टर है। वो सनातन धर्म की आत्‍मा को गाली देते हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। इसे लेकर चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया। मंगलवार को देश की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसी बीच मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कांग्रेस, सपा और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि, भगवान श्री राम का अपमान करके कांग्रेस का आचरण दिखता है कि, राम भक्‍तों का सनातन राष्‍ट्र का अपमान कर रहे हैं।

कांग्रेस और सपा ने हमेशा भारत को अपमानित‍ किया है

अपने संबोधन में आगे सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा भारत को अपमानित‍ किया है और सनातन धर्म को गाली ना दी हो। यूपी के मुखिया ने आगे कहा कि, इंडी गठबंधन का ये ही करेक्‍टर है। वो सनातन धर्म की आत्‍मा को गाली देते हैं वह हर प्रकार के ऐसे काम करते हैं जिससे भारत का बहुसंख्‍यक समाज अपामानित महसूस करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का ये जो आचरण है उससे देश की सबसे पुरानी राष्‍ट्रीय पार्टी रसातल में पहुंच रही है। कांग्रेस जो दिखावा कर रही है उसे जनता जानती है। कांग्रेस देश की जनता की आंखों में धूल झोकना चाहती है। सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की नौटंकी को जनता जान चुकी है। इसीलिए देश भर की जनता कांग्रेस को रसातल की ओर धकेल रही है।

कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन के DNA में 'रामद्रोह हैं

योगी ने आगे कहा है कि, छत्‍तीसगढ़ जो माता कौशल्‍या का मायका है और भगवान राम का ननिहाल है वहां की कांग्रेस प्रवक्‍ता ने केवल इसलिए इस्‍तीफा दिया क्‍योंकि जब वो अयोध्‍या में राम मंदिर के दर्शन करने गईं तो उन्‍हें कांग्रेस के नेताओं ने अपमान किया उससे तंग आकर उन्‍होंने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के DNA में रोमद्रोह है, सपा के डीएनए में रामद्रोह है, इंडिया गठबंधन के डीएनए में रामद्रोह है तो ऐसे रामद्रोही उसके समर्थन में देश का कोई भी रामभक्‍त उसके समर्थन में अपना वोट नहीं कर सकता है।