H

एमपी में बीजेपी के दिग्गज नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे , मिशन 29 में जुटी भाजपा

By: Richa Gupta | Created At: 03 April 2024 03:30 AM


मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे शुरू हो गए हैं। प्रदेश में मिशन 29 के लिए भाजपा की तैयारियां जारी है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे शुरू हो गए हैं। प्रदेश में मिशन 29 के लिए भाजपा की तैयारियां जारी है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री समित एमपी लोकसभा चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी विभिन्न लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रहेगें उज्जैन, पन्ना ,सतना जिले के प्रवास पर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उज्जैन और इंदौर के स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज पन्ना में रोड़ शो और जनसभा के बाद करेंगे अपना नामांकन दाखिल

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज पन्ना में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगे शिवपुरी के दौरे पर

प्रदेश लोकसभा चुनाव के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह रहेंगे पन्ना और सतना के प्रवास पर

प्रदेश लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सतीश उपाध्याय होंगे सागर के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल