H

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को भगोरिया महोत्सव और होली की दी शुभकामनाएं...

By: Richa Gupta | Created At: 23 March 2024 08:39 AM


ब्रिजिशनगर में आज शनिवार यानी 23 मार्च को भगोरिया हाट का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल होंगे।

bannerAds Img
ब्रिजिशनगर में आज शनिवार यानी 23 मार्च को भगोरिया हाट का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल होंगे। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगोरिया उत्सव पर सभी को बधाई दी। उन्होंने ने कहा, भगोरिया उत्सव देव संस्कृति को स्थापित करता है।

आदिवासी अंचल में विकास हमारी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, होली के पावन पर मेरी ओर से प्रदेशवासियों, देशवासियों, सभी भाई-बहनों को बधाई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आदिवासी अंचल में विकास हमारी प्राथमिकता। क्षेत्र में चल रहे है एक लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्य। उन्होंने कहा कि भगोरिया पूरे वर्ष का सर्वाधिक आकर्षण का और आनंद का त्यौहार है जो बसंत ऋतु में आता है। फाल्गुन माह का ये मस्ती का त्यौहार है, इसका आनंद ही कुछ और है।

उद्योग निवेश की भी बड़ी संभावना है

भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर एक नया विश्वविद्यालय प्रारंभ किया गया। जो इसी सत्र में प्रारंभ भी हो गया है। यह पांच जिलों को कवर करेगा। इसके अलावा धार, झाबुआ पूरे क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से वनसंपदा का भी क्षेत्र है, इसलिए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की घोषणा की है। यहां अगले सत्र से कॉलेज बनना प्रारंभ हो जाएगा। हमारे पूरे अंचल में विकास की संभावनाओं को लेकर लगभग 1 लाख करोड रुपए के अलग-अलग प्रकार के विकास कार्य चल रहे हैं। यहां उद्योग निवेश की भी बड़ी संभावना है। जो अति पिछड़ा क्षेत्र है उसके लिए भी माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो घोषणा की है, उसके आधार पर पेसा एक्ट लगाते हुए वो सब विकास के कार्य कर रहे हैं। इससे लोगों को लाभ होगा।