H

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat ने कहा- आंख-मिचौली खेल रहे थे, समन जारी होने पर भी नहीं हुए पेश

By: payal trivedi | Created At: 22 March 2024 09:04 AM


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपना बयान जारी किया है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ईडी ने इतने समन जारी किए इसके बाद भी वे पेश नहीं हुए। अब ये कोई इतिहास का पहला मामला नहीं है जिसमें भ्रष्टाचार को लेकर कोई कार्रवाई हुई है।

bannerAds Img
New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने अपना बयान जारी किया है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ईडी ने इतने समन जारी किए इसके बाद भी वे पेश नहीं हुए। अब ये कोई इतिहास का पहला मामला नहीं है जिसमें भ्रष्टाचार को लेकर कोई कार्रवाई हुई है।

'कानून की नजर में सब समान'

शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने बताया कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं। भ्रष्टाचार किसी भी लेवल पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आंख मिचौली खेल रहे थे। कानून की नजर में सब समान है। कानून अपनी कार्रवाई कर रहा है। संविधान में पद-प्रतिष्ठा और पदनाम कानून के आड़े नहीं आता है। इसलिए कानून अपना काम कर रहा है। चाहे वो कोई भी व्यक्ति हो, अगर उसने भ्रष्टाचार किया है तो नहीं बख्शा जाएगा।

जैसलमेर की यात्रा पर है केंद्रीय मंत्री शेखावत

दरअसल, केंद्रीय मंत्री इन दिनों जैसलमेर की यात्रा पर आए हुए हैं। यहां उन्होंने राजपरिवार सदस्य हुकम सिंह के स्वर्गवास पर उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात कि और स्व हुकम सिंह को श्रद्धांजलि पेश की। पोकरण में वे एक सभा में शिरकत करेंगे और बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र पोकरण में वे अपना केंपेन शुरू करने जा रहे हैं। पोकरण, जोधपुर लोकसभा सीट में आता है। इसलिए पोकरण की यात्रा चुनावों को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस यात्रा में उनके साथ पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी समेत कई बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल है।