H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS : बीजेपी महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन कहा की नए मतदाताओं को साधने अभियान चलाया जाएगा

By: Shivani Hasti | Created At: 23 August 2023 04:47 PM


banner
रायपुर - Press Conference of BJP Mahila Morcha National President Vanathi Srinivasan भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ पहुंची है। उन्होंने प्रेसवार्ता संबोधित करते हुए कहा की बीजेपी महिला मोर्चा पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी गई है। महिला मोर्चा आने वाले दिनों में युवती सम्मलेन का आयोजन करने जा रही है। नए मतदाताओं को साधने का अभियान चलाया जाएगा पूरी फोकस नए मतदाताओं के ऊपर होगी। महिलाओं से जुड़ने ,महिला से संवाद कार्यक्रम सभी जिलों में चलाया जाएगा स्कूल , कॉलेज , हॉस्टल में जाकर नए युवा वोटरों को साधने की कोशिश की जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बताया कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न जिलों में लाभार्थी सम्मेलन, नव मतदाता सम्मेलन, बुद्धिजीवी सम्मेलन और महिला जनचौपाल सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Read More: CG NEWS : नया रायपुर में भीषण सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार कार ने तेज रफ्तार बाइक चालक को मारी टक्कर