H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

बिहार में विकास कार्यों को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा - बीजेपी के बोलने का कोई मतलब नहीं है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 22 August 2023 04:31 PM


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, प्रदेश में विकास कार्यों के बारे में भारतीय जनता पार्टी के नेता क्या कहते हैं, इस पर ध्यान नहीं देता।

banner
सीएम नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में गंगा नदी किनारे बनाए गए जेपी गंगा पथ पर दीघा से गांधी मैदान तक के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर प्रस्तावित परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, प्रदेश में विकास कार्यों के बारे में भारतीय जनता पार्टी के नेता क्या कहते हैं, इस पर ध्यान नहीं देता।

बीजेपी के बोलने का कोई मतलब नहीं

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि, इसका जवाब तो आप लोगों को देना चाहिए। आप लोग खुद देखिए कि, यहां कितनी तेजी से काम हो रहा है। हम उन लोगों का कोई बयान नहीं देखते-सुनते हैं। सीएम ने आगे बीजेपी पर तंज भरे अंदाज में कहा कि, जब भाजपा वाले हमारे साथ थे, तो कभी कोई कुछ नहीं बोलता था। अब जब काम तेजी से हम करवा रहे हैं, तो कुछ-कुछ बयान आने लगता है। उन लोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है।

सीएम ने अधिकारियों से कहा जल्दी काम करो

इस दौरान बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से जेपी गंगा पथ परियोजना के शेष कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि, इस परियोजना की योजना पूर्वी और पश्चिमी पटना के बीच कनेक्टिविटी को आसान बनाने और अशोक राजपथ पर यातायात की भीड़ को कम करने के लिए बनाई गई है। जेपी गंगा पथ का पहला चरण इस साल 24 जून को जनता के लिए खोल दिया गया था। यहां आपको बताते चले कि, इस परियोजना का भूमि पूजन समारोह 11 अक्टूबर 2013 को आयोजित किया गया था।