H

राजनीति के रण में उतरे थलापति विजय, ‘तमिलगा वेट्री कजम’ नाम से लॉन्च की पार्टी

By: Richa Gupta | Created At: 02 February 2024 09:29 AM


तमिल सुपरस्टार थलापति विजय ने आज यानी की शुक्रवार को राजनीति में कदम रख दिया है। विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम भी घोषणा कर दी है।

bannerAds Img
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय ने आज यानी की शुक्रवार को राजनीति में कदम रख दिया है। विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम भी घोषणा कर दी है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘तमिलगा वेट्री कजम’ रखा है। अभिनेता विजय ने कहा कि, हम 2024 का चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं और हम किसी पार्टी का समर्थन करने नहीं जा रहे हैं। हमने यह निर्णय सामान्य और कार्यकारी परिषद की बैठक के लिए किया है।

हमारा लक्ष्य 2026 विधानसभा चुनाव जीतना

अभिनेता ने कहा कि, हम अपनी पार्टी ‘तमिलागा वेट्ट्री कज़गम’ को रजिस्टर करने के लिए आज चुनाव आयोग में आवेदन कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य आगामी 2026 विधानसभा चुनाव लड़ना और जीतना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हमारा लक्ष्य मौलिक राजनीतिक परिवर्तन लाना है, जो लोग चाहते हैं।

विजय को अगले रजनीकांत के रूप में देखा जाता है

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में विजय को अगले रजनीकांत के रूप में देखा जाता है। राजनीति में एंट्री के साथ अब थलापति विजय तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने लोगों की एक लंबी सूची में शामिल हो गए हैं। जिसमें एमजीआर के नाम से मशहूर एम जी रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, जयललिता, दिवंगत कैप्टन विजयकांत और कमल हासन शामिल हैं।