H

Exit Polls के नतीजों पर जयराम ठाकुर, बोले - देश ने स्वीकार किया पीएम मोदी का नेतृत्व

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 June 2024 06:42 AM


जयराम ठाकुर ने दावा किया कि, 4 जून को हिमाचल प्रदेश के साथ देश में कमल खिलेगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान है। एग्जिट पोल ( Exit Polls ) के नतीजों से NDA गदगद है। सी वोटर के एग्जिट पोल में NDA को 353 से 383 और इंडी गठबंधन को 152 से 182 सीट मिल रही है।

4 जून को देश में कमल खिलेगा

वहीं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के दिग्गज नेता जयराम ठाकुर ने दावा किया कि, 4 जून को हिमाचल प्रदेश के साथ देश में कमल खिलेगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। कांग्रेस के झूठे वादों और नारों को जनता ने खारिज कर दिया।

देश की जनता का पीएम मोदी को आशीर्वाद है

बीजेपी के कद्दावर नेता ठाकुर ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, देश की जनता सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है। पीएम मोदी मजबूत विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, देश की जनता का पीएम मोदी को आशीर्वाद है। जयराम ठाकुर बोले, विकासशील भारत विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूर्व सीएम ने बीजेपी को अरुणाचल प्रदेश में मिली जीत पर भी खुशी जाहिर की।