बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया मतदान, बोले- मध्यप्रदेश में फिर खिलेगा कमल का फूल
By: Richa Gupta | Created At: 17 November 2023 11:26 AM
एमपी की 230 सीटों पर सुबह 07 बजे से होगी वोटिंग शुरू हो चुकी है। एमपी में 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। प्रदेश की 230 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

एमपी की 230 सीटों पर सुबह 07 बजे से होगी वोटिंग शुरू हो चुकी है। एमपी में 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। प्रदेश की 230 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए है। प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 58 हजार 521 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 88 लाख, महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 72 लाख है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मतदान केंद्र पहुंचे।
भारी बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रदेश में भारी बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार। मध्यप्रदेश में फिर खिलेगा कमल का फूल। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। वीडी शर्मा का कहना कांग्रेस को करारी शिकस्त मिलेगी।
बीमारू राज्य को भाजपा ने बनाया विकसित राज्य
जनता विकास गरीब कल्याण के साथ खड़ी जनता। कांग्रेस के समय बीमारू राज्य को भाजपा ने बनाया विकसित राज्य। प्रधानमंत्री की नेतृत्व में मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में महिलाओं को दिया गया आरक्षण। आज हर बूथ पर महिलाओं का हुजूम देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश को बनाया विकसित राज्य।