H

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ मप्र विधानसभा का बजट सत्र शुरू

By: Ramakant Shukla | Created At: 07 February 2024 06:26 AM

मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। राज्यपाल सुबह ठीक 11 बजे विधानसभा में पहुंचे। यह सत्र 19 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल नौ बैठकें होंगी। कुल 13 दिन चलने वाले सत्र में 2303 प्रश्न भेजे गए हैं। इनमें 1163 तारांकित हैं। चार स्थगन, 259 ध्यानाकर्षण और 12 अशासकीय संकल्प आएंगे।

bannerAds Img

गिनाई सरकार की उपलब्धियां

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने अभिभाषण के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में 50 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया है। जहां-जहां मध्यप्रदेश में श्री राम और श्री कृष्ण के कदम पड़े हैं उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। केन-बेतवा, पार्वती- कालीसिध-चंबल लिंक परियोजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

सात मंत्रियों को जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में उत्तर देने के लिए सात मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें चार राज्यमंत्री और तीन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं।

बजट सत्र में किस दिन क्या होगा

सात फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण, आठ को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य, नौ को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. अशासकीय कार्य. 10-11 फरवरी को अवकाश. 12 से 15 फरवरी तक प्रश्नोत्तर एवं शासकीय कार्य, 16 को प्रश्नोत्तर, शासकीय, अशासकीय कार्य., 17-18 फरवरी को अवकाश और 19 फरवरी को प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य होगा।