H

सीएम नीतीश कुमार को पीएम पद के प्रस्ताव पर दिग्विजय सिंह ने कहा - झूठ बोल रहे हैं केसी त्यागी...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 June 2024 10:49 AM


लोकसभा चुनाव 2024 में जनता ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े से चूक गयी। इस बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी NDA गठबंधन की अगुवाई करेंगे।

bannerAds Img
मोदी 3.0 सरकार के शपथ ग्रहण से पहले JDU के सीनियर नेता केसी त्यागी ने बयान देकर खलबली मचा दी थी। त्यागी ने दावा किया था कि, इंडी गठबंधन ने सीएम नीतीश कुमार को पीएम पद की पेशकश की थी। वहीं अब एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केसी त्यागी के बयान पर सवाल उठाये हैं।

झूठ बोल रहे हैं केसी त्यागी...

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, केसी त्यागी झूठ बोल रहे हैं। इंडी गठबंधन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का पद पेश नहीं किया था। आपको बता दें कि, बीजेपी की अगुवाई वाले इंडी गठबंधन को जदयू ने समर्थन देने की घोषणा की है। बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं। मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज रविवार (9, जून) को होगा।

बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े से चूक गयी

लोकसभा चुनाव 2024 में जनता ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े से चूक गयी। इस बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी NDA गठबंधन की अगुवाई करेंगे। आपको बता दें कि, 2014 और 2019 में बीजेपी को लोकसभा में पूर्ण बहुमत मिला था। तीसरी बार बहुमत के जादुई आंकड़े से बीजेपी चूक गयी। वहीं NDA की बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुन लिया गया।