H

मोदी सरकार ने बजट में किया बड़ा ऐलान - ‘लखपति दीदी’ बनेंगी देश की 3 करोड़ महिलाएं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 February 2024 09:40 AM


आम बजट 2024 पेश करने के दौरान फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि, लगभग 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं।

bannerAds Img
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में मोदी सरकार का अंतिरिम बजट पेश किया है। इस बजट में महिलाओं के लिए भी वित्तमंत्री ने बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सदन में बजट पेश करने के दौरान फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि, लखपति दीदी को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

लगभग 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं

आम बजट 2024 पेश करने के दौरान फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि, लगभग 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। 2 करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ किया गया हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया है कि, महिलाओं के विकास का खास ख्याल रख रही है।

लखपति दीदी योजना की 15 अगस्त 2023 को पीएम ने की थी घोषणा

पीएम मोदी ने लखपति दीदी योजना के बारे में सबसे पहले देश को 15 अगस्त 2023 को बताया था। उस समय पीएम मोदी ने दिल्ली के लाल किले से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा था कि, जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें आगे लाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की जा रही हैं।