H

लाड़ली बहनों के खातें में आज राशि अंतरित करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

By: Richa Gupta | Created At: 10 February 2024 03:45 AM


मध्य प्रदेश में आज लाड़ली बहना योजना की 9वीं किस्त महिलाओं के खाते में डाली जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव आज दूसरी बार लाड़ली बहनों के खाते में राशि अंतरित करेंगे।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में आज लाड़ली बहना योजना की 9वीं किस्त महिलाओं के खाते में डाली जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव आज दूसरी बार लाड़ली बहनों को खाते में राशि अंतरित करेंगे। लाड़ली बहना योजना के तहत सीएम डॉ. मोहन यादव 1.29 करोड़ बहनों के खाते में ₹1576 की राशि अंतरित करेंगे। मध्य प्रदेश बीजेपी के X अकाउंट से भी इसके बारे में जानकारी दी गई है। मध्य प्रदेश बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, आ रही है बहनों के खुशियों की 10 तारीख। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से सवा करोड़ से अधिक बहनों के जीवन को आत्मविश्वास से भर रही प्रदेश भाजपा सरकार।

अनुपूरक बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए प्रावधान

वहीं आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने द्वितीय अनुपूरक बजट 2023-24 के लिए कुल 30,265.15 करोड़ का प्रावधान रखा है। डॉ मोहन यादव की सरकार ने लाडली बहनों के लिए करोड़ों का प्रावधान किया है।

2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के समय मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 साल तक महिलाओं को हर महीने 1 हजार रूपए देने का फैसला किया गया था। इसके बाद साल 2023 में ही रक्षाबंधन पर इस राशि को 1 हजार से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया था। यह राशि हर महीने की 10 तारीख को जारी की जा रही है।