H

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, आंगनबाड़ी केंद्रों के टाइमिंग में हुआ बदलाव

By: Shivani Hasti | Created At: 01 June 2024 06:39 AM


bannerAds Img
CG NEWS देश समेत छत्तीसगढ़ में नौतपा का कहर देखने को मिल रही है, वहीं भीषण गर्मी के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 4 घंटे से 2 घंटे कर दिया गया है। आपको बता दें कि पूर्व में ग्रीष्मकल को देखते हुए सुबह 7 से 11 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का आदेश दिया गया था। पर वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 7 से 9 बजे तक किया जाएगा। गर्मी कम होने के बाद यथा समय संचालन किया जाएगा। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।