H

चुनावी माहौल के बीच होली के रंग में डूबे नेता, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने दी बधाई

By: Richa Gupta | Created At: 25 March 2024 08:49 AM


देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी होली के रंग में डूबे नजर आए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

bannerAds Img
देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी होली के रंग में डूबे नजर आए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

शासकीय आवास पर खेली होली

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर रेस कोर्स रोड स्थित अपने शासकीय आवास पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ होली खेली। मीडिया रूबरू होते हुए उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने मतदाताओं से अपील है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी अपने मताधिकार का उपयोग करें और एक योग्य उम्मीदवार को चुने, तभी होली का असली रंग नजर आएगा।

होली के रंग में डूबे नजर आए प्रद्युमन सिंह तोमर

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी होली के रंग में डूबे नजर आए। उन्होंने अपने हजीरा स्तिथ घर पर जनता के साथ होली खेली, साथ ही होली के पारंपरिक गानों पर झुमते भी नजर आए। उन्होंने आदिवासी समुदाय को आमंत्रित कर उनके साथ विशेष होली खेली। मंत्री ने कहा कि इस बार बीजेपी 400 पार के साथ जीत हासिल करेगी। 4 जून को जब परिणाम आएंगे, तब कमल का रंग पूरे देश भर में नजर आएगा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन दूर-दूर तक नजर नहीं आएगा। आज होली का त्यौहार है तो विपक्ष को भी होली के रंगों की शुभकामनाएं।