H

world cup 2023: फाइनल से पहले रोहित-कमिंस ने ट्रॉफी के साथ खिंचवाई तस्वीर...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 November 2023 05:05 PM


भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अहमदाबाद के अडालज स्टेपवेल या अडालज की बावड़ी या अडालज वाव में फोटो शूट करवाया।

banner
world cup 2023: कल यानी की रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने फोटो सेशन करवाया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अहमदाबाद के एक एतिहासिक धरोहर में ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाई हैं।

2003 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था

कल रविवार को यह तय हो जाएगा कि, यह ट्रॉफी किसके पास जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जहां विश्व कप का खिताब 5 बार जीता है, वहीं भारत की टीम ने 2 बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही विश्व कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना होगा। साल 2003 में पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था।

रोहित-कमिंस ने खिंचवाई तस्वीर

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अहमदाबाद के अडालज स्टेपवेल या अडालज की बावड़ी या अडालज वाव में फोटो शूट करवाया। आपको बता दें कि, यह अहमदाबाद के उक्रार में स्थित है। इसका निर्माण रानी रुदादेवी ने अपने पति कि याद में करवाया था। वह वाघेला साम्राज्य के प्रमुख वीरसिंह की पत्नी थीं। उस समय यह इलाका दांडई देश के नाम से जाना जाता था। उनके साम्राज्य में हमेशा से ही पानी की किल्लत झेलनी पड़ती थी। उन्हें बारिश पर निर्भर रहना पड़ता था।

हिन्दू-इस्लामिक कला शिल्प का अद्भुत उदाहरण है

आपको बता दें कि, अडालज की बावड़ी गुजरात के मुख्य आकर्षण केंद्रों में से एक है। इसके साथ ही यह भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित है। बावड़ी अष्टभुजाकार है जिसका निर्माण भवन के रूप में किया गया है। यह हिन्दू-इस्लामिक कला शिल्प का अद्भुत उदाहरण है।