H

संजय निरुपम पर कांग्रेस का एक्शन, स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट से हटाया

By: Ramakant Shukla | Created At: 03 April 2024 02:07 PM


लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी के बागी नेता संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया है। इसके साथ ही संजय को कांग्रेस ने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट से भी हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रस्ताव महाराष्ट्र कांग्रेस ने पास कर दिया है और फैसला दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को लेना है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमने संजय निरुपम को स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी के बागी नेता संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया है। इसके साथ ही संजय को कांग्रेस ने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट से भी हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रस्ताव महाराष्ट्र कांग्रेस ने पास कर दिया है और फैसला दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को लेना है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमने संजय निरुपम को स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि उनका नाम स्टार प्रचारकों में था, जिसे रद्द कर दिया गया है। वह जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

संजय निरुपम क्यों भड़के?

बता दें कि संजय निरुपम कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन शिवसेना यूबीटी ने यहां से अमोल कीर्तिकर को अपना उम्मीदवार बना दिया जिससे निरुपम भड़क गए। निरुपम ने पहले भी सीट बंटवारे में कांग्रेस पर हावी होने के लिए शिवसेना यूबीटी की आलोचना की थी।