H

4 जून को कितने बजे से शुरू होगी मतगणना, कब तक साफ हो जाएगी तस्वीर?

By: Ramakant Shukla | Created At: 03 June 2024 05:01 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस नतीजे पर देश-दुनिया की नजर टिकी है। सवाल यही है कि क्या मोदी 3.0 सरकार बनेगी और इस बार बदल जाएगी सत्ता?

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस नतीजे पर देश-दुनिया की नजर टिकी है। सवाल यही है कि क्या मोदी 3.0 सरकार बनेगी और इस बार बदल जाएगी सत्ता?

कितने बजे से शुरू होगी मतगणना?

चुनाव आयोग के मुताबिक, देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर 4 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

क्या रहेगी मतगणना की प्रक्रिया?

पहले बैलेट पेपर यानी मतपत्रों की गिनती होगी। यह प्रक्रिया करीब एक घंटा चलती है। इसके बाद ईवीएम खोली जाएगी। ईवीएम खुलते ही तेजी से परिणाम सामने आने लगेंगे।

कब आएगा पहला रुझान और पहला परिणाम?

पहला रुझान तो मतगणना शुरू होते ही आ जाएगा। परिणाम आने में समय लगेगा। लोकसभा के आकार के हिसाब से माना जा रहा है कि 12 बजे पहले परिणाम की उम्मीद नहीं है।

कब तक साफ हो जाएगी तस्वीर?

रुझानों के हिसाब से दोपहर 12 बजे तक देश में नई सरकार की स्थिति साफ हो जाएगी। हालांकि कांटे का मुकाबला हुआ, तो इसमें वक्त लग सकता है?