H

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान - नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे 2025 का विधानसभा चुनाव

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 06 June 2024 09:51 AM


बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि, हमारे एनडीए के नेता हैं इसमें किसी को कहां शक है, इसमें कुछ लोग पिछले दरवाजे, चोर दरवाजे से घुसना चाहते हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी और JDU के रिश्ता ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। बता दें कि, JDU नई NDA सरकार में किंगमेकर की भूमिका में आ गई है और इसके बाद बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।

बिहार में बीजेपी नीतीश के नेतृत्व में लड़ेगा विधानसभा चुनाव

भाजपा ने ऐलान किया है कि, भारतीय जनता पार्टी बिहार में अगला विधानसभा चुनाव JDU के नेतृत्व में लड़ेगी। बिहार बीजेपी अध्यक्ष और राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि, हम 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि, बिहार में 1996 से हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।

RJD के लोग भ्रम का वातावरण बनाते हैं

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी कहा कि, राज्य में 2025 में नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। बीजेपी सिन्हा ने आगे कहा कि, हमारे एनडीए के नेता हैं इसमें किसी को कहां शक है, इसमें कुछ लोग पिछले दरवाजे, चोर दरवाजे से घुसना चाहते हैं, RJD के लोग भ्रम का वातावरण बनाते हैं क्योंकि उनको हिम्मत नहीं है कि, जनता का जनादेश लेकर सत्ता में आएं, इसलिए वो इस तरह का माहौल तैयार करते हैं।