H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS : नया रायपुर में भीषण सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार कार ने तेज रफ्तार बाइक चालक को मारी टक्कर

By: Shivani Hasti | Created At: 23 August 2023 01:19 PM


banner
रायपुर - Horrific road accident in Naya Raipur अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतरगर्त नया रायपुर स्थित सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में कार, दो पहिया वाहन और सवारी ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई तेज रफ्तार कार ने तेज रफ्तार बाइक चालक को टक्कर मारी इसके बाद दूसरी साइड में जाकर बाइक ऑटो के सामने टकरा गयी। हादसे में बाइक में युवक के साथ युवती मौजूद थी बाइक चालक युवक पवन सिंह की मौके पर मौत हो गई। युवती की हालत गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा और पवन के साथ गाड़ी में थी। पुलिस आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी का धमतरी के शासकीय अस्पताल में इलाज जारी है। यहाँ हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

Read More: CG NEWS : सेल्स मैनेजर की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

जानकारी के मुताबिक नवा रायपुर के बेंदरी गाँव के पास की घटना है दोपहर लगभग 2 .30 बजे तेज रफ्तार कार रायपुर से नवा रायपुर की ओर से जा रही थी। जिसने दो पहिया वाहन चालकों को पीछे से टक्कर मारी। जिसके बाद तेज रफ्तार बाइक चालक सवारी ऑटो से जा टकरा गयी। जिससे भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस ने अभनपुर के स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया। इसके साथ आटो में सवार तीन लोगों का हालत सामन्य बताया जा रहा है हादसे में घायल युवक-युवतियों का नाम करण राठौर, तनु नायक, कुसुम क्षत्री, कमल सेन और सर्वेश्वर भार्गव बताया जा रहा है।

Read More: CG NEWS : सेल्स मैनेजर की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप