दिग्विजय सिंह ने कहा लाड़ली बहना योजना कांग्रेस लाई, भाजपा को हार का डर सता रहा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को जिले के खाचरौद का दौरा किया। यहां उन्होंने कांग्रेस के ब्लाक, मंडलम एवं सेक्टर के बूथ कार्यकर्ताओं के महासम्मेलन में कहा कि प्रदेश में 18 साल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केवल झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। हर चुनाव में नई घोषणाएं करते हैं। वह इस क्षेत्र में जब भी आते हैं और नागदा जंक्शन को जिला बनाने की घोषणा करके चले जाते हैं, पर अमल में नहीं लाते हैं।
Read More: इस बार दस तारीख को नहीं आएंगे लाडली बहना के 1250 रुपये, वजह जानकर हो जाएंगे खुश