H

Rajasthan News: रीट ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती का रास्ता खुला, हाईकोर्ट ने मामले से जुड़ी सभी याचिकाएं की खारिज

By: payal trivedi | Created At: 31 May 2024 06:12 AM


रीट के जरिए हुई ग्रेड थर्ड-2022 लेवल-1 के पदों पर अब नियुक्तियां हो सकेगी। हाईकोर्ट ने मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इसके बाद भर्ती के करीब 6 हजार पदों पर नियुक्तियां हो पाएंगी।

bannerAds Img
Jaipur: रीट के जरिए हुई ग्रेड थर्ड-2022 लेवल-1 के पदों (Rajasthan News) पर अब नियुक्तियां हो सकेगी। हाईकोर्ट ने मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इसके बाद भर्ती के करीब 6 हजार पदों पर नियुक्तियां हो पाएंगी।

भर्ती पर लगी रोक हटी

आज जस्टिस समीर जैन की अदालत ने निधि चौधरी व अन्य की याचिकाओं को खारिज करते हुए भर्ती पर लगी रोक को हटा लिया हैं। याचिकाओं में कुल 21 विवादित प्रश्नों को चुनौती दी गई थी। जिस पर सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जारी किए परिणाम

आज सुबह फैसला सुनाते हुए अदालत (Rajasthan News) ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि अदालत एक्सपर्ट कमेटी के फैसले को रिव्यू नहीं कर सकती हैं। बोर्ड ने विवादित प्रश्नों को लेकर जो एक्सपर्ट कमेटी गठित की थी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही परिणाम जारी किया हैं।