H

कांग्रेस को एक और झटका: बॉक्सर विजेंदर सिंह ने थामा बीजेपी का दामन

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 April 2024 10:23 AM


बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का दामन थाम लिया है। विजेंदर सिंह ने आज दोपहर 3:00 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

bannerAds Img
आगामी लोकसभा चुनाव का डंका बज चुका है। इसके साथ ही कई बड़ी हस्तियों का राजनीतिक पार्टी ज्वॉइन करने का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस बीच आज यानी की बुधवार को बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का दामन थाम लिया है। विजेंदर सिंह ने आज दोपहर 3:00 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस को एक और झटका लगा

बॉक्सर विजेंदर सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को एक और झटका लगा है। चर्चा थी कि, विजेंदर सिंह कांग्रेस के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। आपको बता दें कि, विजेंदर सिंह साल 2019 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लड़ चुके हैं। वो बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से 6 लाख वोटों से हार गए थे।

चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए विजेंदर सिंह

वहीं दिसंबर 2023 में बॉक्सर विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर राजनीति को राम-राम करने का ऐलान किया था। इसके बाद कयास लगाए गए कि, विजेंदर सिंह ने राजनीति से दूरी बना ली हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अब अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के मन बना लिया। विजेंदर सिंह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए हैं। ऐसे में देखना होगा कि, उन्हें पार्टी कहां से चुनाव मैदान में उतारती है।