H

बुधवार को घोषित कर सकती है कांग्रेस अपने उम्मीदवार

By: Richa Gupta | Created At: 26 March 2024 03:54 AM


कल केंद्रीय चुनाव समिति की बुलाई गई बैठक। 6 नामों पर अब भी सस्पेंस बरकरार। मध्यप्रदेश के 6 नामों पर अबतक नहीं लग पाई अंतिम मुहर। ग्वालियर, मुरैना, गुना, विदिशा, दमोह,खंडवा सीट पर कांग्रेस तय नहीं कर सकी प्रत्याशी।

bannerAds Img
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में जहां मध्य प्रदेश की 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया कर दिया है, तो अब बची हुई 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कब करेगी इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि कांग्रेस ने पहली सूची में 10 उम्मीदवार घोषित किए गए थे। कांग्रेस अब तक प्रदेश में 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है, जबकि छह सीट गुना, विदिशा, ग्वालियर, मुरैना, खंडवा और दमोह पर और उम्मीदवारों के नाम का इंतजार है। कांग्रेस प्रदेश की 28 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी।

6 नामों पर अब भी सस्पेंस बरकरार

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कल बची हुई 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। कल दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। 6 नामों पर अब भी सस्पेंस बरकरार है। पार्टी ग्वालियर, मुरैना, गुना, विदिशा, दमोह,खंडवा सीट पर प्रत्याशी तय नहीं कर सकी है। सबसे ज्यादा पेंच ग्वालियर चंबल संभाग की सीटों को लेकर है। गुना शिवपुरी से अरुण यादव के टिकट को लेकर पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है।

पार्टी में उठे विरोध के बाद आखिरी समय पर अरुण यादव का गुना शिवपुरी से टिकट रोका गया है। सूत्रों की माने तो दिग्विजय सिंह खेमा अरुण यादव के टिकट का विरोध कर रहा है। ग्वालियर और मुरैना में भी नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पाई है।