H

UP Budget 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गिनाई बजट की कमियां...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 05 February 2024 11:29 AM


अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, राज्य में किसानों की हालत खराब है। पंजाब, हरियाणा जैसे दूसरे प्रदेश किसानों को ज्यादा गन्ना मूल्य दे रहे है।

bannerAds Img
उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज यानी की सोमवार को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार 2.0 का तीसरा बजट पेश किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट पेश होने के बाद बजट की कमियों को गिनाया। अखिलेश यादव ने कहा कि, इसमें न युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। ये कैसा सबका साथ सबका विकास है। क्या गैर बराबरी सिर्फ नारा देने से खत्म होगा ?

राज्य में किसानों की हालत खराब है

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, राज्य में किसानों की हालत खराब है। पंजाब, हरियाणा जैसे दूसरे प्रदेश किसानों को ज्यादा गन्ना मूल्य दे रहे है। लोग मजबूरी में रोजगार के लिए इजराइल जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि, यह बजट सिर्फ 10 फीसदी लोगों के लिए आया है। 40 लाख करोड़ का निवेश आता तो वो दिखता भी, लेकिन यहां ईज ऑफ डूइंग करप्शन चल रहा है।

प्रदेश में एक भी अस्पताल नहीं जहां मुफ्त इलाज हो सके

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, PDA वर्ग के साथ सबसे ज्यादा क्राइम हो रहा है। PDA के लोगों की FIR नहीं लिखी जाती है। आगे कहा कि, बजट में वित्त मंत्री इधर-उधर की बात कर रहे थे। कोई कुछ समझे न इसलिए उन्होंने दोहे पढ़ दिए। सपा नेता ने कहा कि, प्रदेश में एक भी अस्पताल नहीं जहां मुफ्त इलाज हो सके। लोहिया अस्पताल को डायरेक्टर नहीं मिल पा रहा है। ‘यूपी से सबसे ज्यादा सांसद, यहां निवेश क्यों नहीं आ रहा’ कहां स्मार्ट सिटी है, सड़कों पर भी भीषण जाम की समस्या है।