H

30 जनवरी को खतरनाक पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री, धुंआधार बारिश का अलर्ट

By: Sanjay Purohit | Created At: 29 January 2024 07:40 AM


पश्चिमी विक्षोभ का असर: हल्के बादल, धूप के कारण एक दिन में ढाई डिग्री बढ़ा तापमान

bannerAds Img
राजधानी में इन दिनों मौसम का मिजाज नरम गरम बना हुआ है। इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हल्के बादल बन रहे हैं, साथ ही धूप भी खिल रही है। हवा का रुख भी दक्षिण पूर्वी हो गया है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी का क्रम चल रहा है और सर्दी से राहत मिल रही है। शहर में रविवार को भी हल्के बादल रहे। इसके साथ ही दोपहर में धूप भी खिली। इसके चलते शहर के अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री तक की बढ़ोतरी हो गई, जबकि न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से ऊपर ही रहा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम 10.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम 10.4 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को दिन में धूप खिलने के कारण गर्मी का एहसास भी हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ है, इसके बाद 30 जनवरी और 3 फरवरी को भी एक विक्षोभ की संभावना है। ऐसे में फिलहाल तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

फरवरी में बिगड़ सकता है मौसम

जम्मू कश्मीर में 31 जनवरी को आ रहा पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत है। साथ में राजस्थान में चक्रवाती घेरा भी बन रहा है। इससे फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम बिगड़ सकता है। बादल छाने के साथ-साथ अंचल में बारिश की संभावना है। बारिश के कारण हल्के से मध्यम कोहरा छाएगा। कई जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।