H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

राष्ट्रीय हिंदी दिवस आज, सीएम शिवराज हिंदी भाषा के साहित्यकारों को करेंगे सम्मानित

By: Ramakant Shukla | Created At: 14 September 2023 07:46 AM

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हिन्दी दिवस के अवसर पर साहित्यकारों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान से अलंकृत करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार संस्कृति विभाग द्वारा 14 सितम्बर, 2023 गुरुवार को शाम 7 बजे रविंद्र भवन स्थित हंसध्वनी सभागार में अलंकरण समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

banner

सीएम शिवराज हिंदी भाषा के साहित्यकारों को करेंगे सम्मानित

संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में रविशंकर श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान-2021, शिखा वार्ष्णेय को राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान-2021, हाइंस वर्नर वेस्लर को राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान-2021, जयंत विष्णु नार्लीकर को राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान-2021 और अजीत वडनेरकर को राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान-2021 प्रदान किया जाएगा।

Read More: बस्ते का बोझ कम, होमवर्क से आजादी, वार्षिक गतिविधियों पर होगा बच्चों का मूल्यांकन