बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, बोले - जो केंद्र में हैं वो हारेंगे
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 September 2023 04:45 PM
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, जितनी पार्टियां साथ मिलकर लड़ रही हैं, जान लीजिए कि, जो केंद्र में हैं वो हारेंगे, वो जाएंगे।

महाराष्ट्र के मुंबई में विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन की दूसरे दिन की बैठक खत्म हो गई है। इसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जितनी पार्टियां साथ मिलकर लड़ रही हैं, जान लीजिए कि, जो केंद्र में हैं वो हारेंगे, वो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, हम जगह-जगह जाकर प्रचार करेंगे। सभी कमेटी बन गई है।
देश के इतिहास को ये लोग बदलना चाहते हैं
बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने बैठक के बाद कहा कि, उनकी ही बात छपता है। कम करते हैं, ज्यादा छपता है। एक बार उनसे मुक्ति मिलेगी तो आप आजाद होइएगा। ये लोकतंत्र के लिए जरूरी है। उन्होंने आगे बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश के इतिहास को ये लोग बदलना चाहते हैं। ये हम नहीं बदलने देंगे। हम सब मिलकर काम करेंगे। मजबूती के साथ रहेंगे।
कोई ठिकाना नहीं है कि, चुनाव समय से पहले हो सकता है
उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, समाज के हर तबके का उत्थान होगा। किसी की उपेक्षा नहीं होगी। बहुत कोशिश चलता है कि, हिंदू-मुस्लिम इधर-उधर हो जाए। देश सबका है। सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पीसी में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, सभी मिलकर, अच्छा काम कर रहे हैं। जरूरी है कि, सब लोग। हम कोशिश करते रहे कि, मिल जाइए। हम चाहते हैं कि हम लोग तेजी से काम करें। बिहार के मुखिया ने इस दौरान कहा कि, कोई ठिकाना नहीं है कि, चुनाव समय से पहले हो सकता है। कोई ठीक नहीं है, अलर्ट रहना होगा। इंटरनल बात कर लिए हैं।