H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्राओं के जवाब में कांग्रेस भी निकलेगी यात्राएं

By: Richa Gupta | Created At: 07 September 2023 09:12 AM


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस 15 सितंबर से सात जन आक्रोश यात्राएं निकालेगी। इसमें भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, घोटालों को जनता के बीच रखा जाएगा।

banner
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे नेताओं और सियासी दलों की सक्रियता भी बढ़ जाती है। मध्यप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव को लेकर पारा चढ़ा हुआ हैं। नेता और सियासी दल जनता के दरबार में अपनी उपलब्धियां बताने और विरोध पक्ष की खामियां गिनाने में लगे हुए हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस 15 सितंबर से सात जन आक्रोश यात्राएं निकालेगी। इसमें भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, घोटालों को जनता के बीच रखा जाएगा। बुधवार को पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में चुनाव और प्रचार अभियान को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसमें प्रदेश में सात जन आक्रोश यात्राएं निकालने और इनमें कमलनाथ समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के दौरों को लेकर चर्चा हुई।

जन आशीर्वाद यात्रा का किया जाएगा काउंटर

विक्रांत भूरिया ने बताया कि, चुनाव अभियान समिति की बैठक में बहुत सारे मुद्दों पर चर्चा हुई है। प्रदेश में जनता है नाराज है इसीलिए जनता तक पहुंचने के लिए कर रहे काम। बीजेपी की निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा का किया जाएगा काउंटर। कांग्रेस भी निकलने वाली है प्रदेशभर में यात्राएं। इसके लिए सभी वरिष्ठ नेताओं को दी गई है जवाबदारी। कांग्रेस एकजुट होकर खड़ी है मिलकर लड़ेंगे।

किसान की पीढ़ा नहीं दिख रही बीजेपी को

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ होने की स्तिथि पर तैयार रहने को भी कहा गया। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए कमलनाथ पिछले एक साल से कर रहे थे तैयारी। नीमच की घटना पर बोले कि बीजेपी मानने को नहीं है तैयार की जनता है उससे नाराज हैं। जनता और किसान की पीढ़ा नहीं दिख रही बीजेपी को। दलित आदिवासी महिला बेरोजगार सभी का गुस्सा फूट रहा है। अगर बीजेपी का यही रवैया रहा तो कांग्रेस 170 सीटों तक जाएगी। यूथ कांग्रेस से 20 से 25 नाम दिए गए हैं कमलनाथ और स्क्रीनिंग कमेटी करेगी तय।

यूथ कांग्रेस की व्यापक भूमिका

यूथ कांग्रेस ने जमीन पर लड़ी है लड़ाई जिसे नेतृत्व भी जनता है। चुनाव अभियान में यूथ कांग्रेस की व्यापक भूमिका नजर आएगी। बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्राओं के जवाब में कांग्रेस भी निकलेगा यात्राएं। 15 सितंबर के बाद निकली जा सकती है कांग्रेस की यात्राएं। यात्राओं से जन-जन को जोड़ने की रहेगी कोशिश। नेताओं के बीच क्षेत्र अनुसार काम का किया गया बंटवारा। जिस क्षेत्र में जिसका वर्चस्व उसको मिला उसे क्षेत्र की जिम्मेदारी। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए भी कांग्रेस है तैयार।

Read More: 20 से 25 सितंबर के बीच जारी हो सकते हैं टिकट- कांतिलाल भूरिया