H

जल्द मिलने वाली है गर्मी से राहत, 31 मई तक हो सकती है केरल में मानसून की शुरुआत, IMD ने दी जानकारी

By: Sanjay Purohit | Created At: 16 May 2024 08:48 AM


दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

bannerAds Img
दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यह जानकारी दी

आईएमडी ने कहा, “इस साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है।” आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, “यह जल्दी नहीं है। यह सामान्य तारीख के करीब है क्योंकि केरल में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून है।” पिछले महीने, आईएमडी ने जून से सितंबर तक चलने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया था।