H

भस्मारती में त्रिपुंड, सूर्य, चंद्र और फूलों की माला से किया बाबा महाकाल का श्रृंगार

By: Sanjay Purohit | Created At: 08 June 2024 08:28 AM


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि द्वितिया तिथि व शनिवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का त्रिपुंड, सूर्य, चंद्र और फूलों की माला के साथ श्रंगार किया गया

bannerAds Img
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि द्वितिया तिथि व शनिवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का त्रिपुंड, सूर्य, चंद्र और फूलों की माला के साथ श्रंगार किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया।