H

हत्या के मामले में मोहन सरकार का बुलडोजर एक्शन

By: Sanjay Purohit | Created At: 03 February 2024 06:53 AM


भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में उज्जैन के जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।

bannerAds Img
भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में उज्जैन के जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में जिला प्रशासन ने ऐक्शन लेते हुए दो आरोपियों के घर बुलडोजर से तोड़ दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि हत्या का मुख्य आरोपी अल्पेश और उसके साथी विशाल के घर के अवैध हिस्से को गिराया गया है। इस मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों के मकान भी चिन्हित किए है। इन में तीन बालिग हैं जबकि एक नाबालिग है।

पहले ही दे दिया था नोटिस

जिला प्रशासन ने दोनों आरोपियों के परिवारों को पहले ही नोटिस दे दिया था। इस मामले में चारों आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उज्जैन में देवास रोड़ पर 27 जनवरी की रात को भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी। भाजपा नेता अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे। लूट के इरादे से घर में घुसे आरोपियों ने धारदार हथियार से भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद सुबह घर में भाजपा नेता और उनकी पत्नी की खून से लथपथ लाश मिली थी। दो आरोपियों के अवैध निर्माण को जिला प्रशासन ने तोड़ दिया है।