H

Lok Sabha election 2024 : ''क्वीन'' के सामने रानी को लड़ाने की तैयारी में कांग्रेस

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 27 March 2024 05:52 AM


हिमाचल प्रदेश की मंडी से कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी का टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के साथ भाजपाई भी सकते में हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने भी अपनी कमर कस ली है। वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को ही मंडी संसदीय सीट से दोबारा चुनाव लड़ाने की कवायद ने जोर पकड़ लिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गठित कमेटी भी प्रतिभा सिंह को मनाने के हक में है। इसके साथ ही आंतरिक सर्वे में भी प्रतिभा सिंह को ही मंडी से सशक्त प्रत्याशी माना जा रहा है।

कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह के नाम की पैरवी शुरू कर दी है

भारतीय जनता पार्टी से अभिनेत्री कंगना रनौत का टिकट घोषित होने के बाद सक्रिय हुई कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह के नाम की पैरवी शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिभा ने मंडी, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, शिमला, चंबा में फैले मंडी संसदीय क्षेत्र का डेढ़ साल में कई बार दौरा किया है। हर क्षेत्र से वह भली भांति परिचित हैं। ऐसे में किसी नए प्रत्याशी की जगह उन्हें मैदान में उतारना चाहिए।

मोदी लहर में सियासी जमीन तलाशेंगी कंगना

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के सियासी डेब्यू से सियासी पारा चढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश की मंडी से कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी का टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के साथ भाजपाई भी सकते में हैं। कई दशकों से टिकट की राह देख रहे कई बीजेपी नेता इस निर्णय से अंदरखाते खफा हैं। आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी से टिकट के दावेदार महेश्वर सिंह अपनी नाराजगी जता चुके हैं। वहीं, पूर्व प्रत्याशी बिग्रेडियर खुशाल भी टिकट की दौड़ में रहे हैं।