H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Coconut Barfi Recipe – रक्षाबंधन पर घर पर बनाएं स्वादिष्ट नारियल बर्फी, आइए हम आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 25 August 2023 11:28 AM


नारियल को खीर, हलवा सहित विभिन्न पकवानों का टेस्ट और बढ़ाने के लिए काम में लिया जाता है। यहां तक की नारियल की बर्फी भी बनाई जाती है।

banner
Coconut Barfi Recipe - घर में जब भी कोई शुभ अवसर होता है तो नारियल जरूर लाया जाता है। नारियल को पूजन सामग्री के रूप में तो इस्तेमाल किया ही जाता है इसके साथ ही नारियल खाना बहुत फायदेमंद भी होता है। आपको बता दें कि, नारियल को खीर, हलवा सहित विभिन्न पकवानों का टेस्ट और बढ़ाने के लिए काम में लिया जाता है। यहां तक की नारियल की बर्फी भी बनाई जाती है। नालियल की बर्फी इकनी सोफ्ट होती है कि, मुंह में जाते ही घुल जाती है। तो इस रक्षाबंधन पर आप भाइयों को नारियल की बर्फी से मुँह मीठा करवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसीपी।

नारियल बर्फी बनाने की सामग्री इस प्रकार

सबसे पहले आप 1 कप नारियल कद्दूकस कर लें इसके बाद आप 1 टेबल स्पून घी को लें फिर आप 3/4 कप खाया को लें चीनी ले 1/2 कप इसके बाद 1/2 कप पानी लें अब घी लगी हुई 1 प्लेट को लें

नारियल बर्फी बनाने की विधि इस प्रकार

1. सबसे पहले एक पैन में घी व खोया डालें और खोये को नॉर्मल होने तक भूनें। 2. अब इसे आंच से उतार लें और ठंडा होने दें। 3. अब आप इसमें नारियल मिलाएं और एक तरफ रख दें। 4. एक दूसरे पैन को गर्म करें। 5. इसमें पानी के साथ चीनी डालकर मंद आंच पर रखें। 6. कुछ देर इसे चलाएं जब तक चीनी पानी में न घुल जाए। 7. इसमें उबाल आने दें और चीनी पूरी तरह घुल जाए। 8 . अब आप इसे तेज आंच पर पकाएं ताकि यह गाढ़ा हो जाए। 9. एक कप पानी में एक बूंद डालकर देखें। 10. यह पानी पर एक बार में सेट हो जाए पर इससे सख्त न हो। 11. इसे तुरंत ही खोया के मिश्रण में डालकर मिला लें और इसे लगातार मिक्स करें। 12. इसके बाद आप इसे जैसे ही मिक्स करेंगे यह मिश्रण सेट होने लगेगा इसलिए जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी करें। 13. अब इस मिश्रण को घी लगी प्लेट में पलटें। 14. अब थोड़ी मोटी लेयर रहने दें और इसे ठंडा होकर सेट होने दें। 15. अंत में एक तेज धार वाले चाकू से मनचाहे आकार में बर्फी के पीस निकालें