H

MP आएंगे राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत, राजगढ़ के चाचौड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे

By: Richa Gupta | Created At: 04 May 2024 03:55 AM


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को गुना, राजगढ़, उज्जैन और इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे।

bannerAds Img
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को गुना, राजगढ़, उज्जैन और इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। गहलोत कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। गहलोत शनिवार सुबह 7.15 बजे इंडिगो विमान द्वारा भोपाल आएंगे और पटवारी के साथ दोपहर 11.30 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर से राजगढ़ रवाना होंगे।

भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे अशोक गहलोत

दोपहर 12 बजे राजगढ़ के चाचौड़ा में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे सारंगपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे अशोक गहलोत और जीतू पटवारी। दोपहर 3.40 बजे उज्जैन में महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। दर्शन - पूजन के बाद माली समाज की बैठक लेंगे कांग्रेस नेता। शाम 6 बजे उज्जैन से इंदौर पहुचेंगे अशोक गहलोत और जीतू पटवारी।

Read More: सीएम ड़ॉ मोहन यादव आज भिण्ड, गुना, ग्वालियर लोकसभा क्षेत्रों के चुनावी दौरे पर