कमर्शियल हवाई जहाज, फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर में होगा पराली से बने ईंधन का उपयोग - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
By: Richa Gupta | Created At: 14 September 2023 08:46 AM
देश में ईंधन और प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए पराली से ईंधन किया जा रहा है। आने वाले वक्त इसका उपयोग बड़े स्तर पर किया जाएगा।

देश में ईंधन और प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए पराली से ईंधन किया जा रहा है। आने वाले वक्त इसका उपयोग बड़े स्तर पर किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ सालों में पराली से बने ईंधन का उपयोग कमर्शियल हवाई जहाज, फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर में किया जाएगा। दिल्ली में आयोजित 63वें एसीएमए वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि देश में अब पराली नहीं जलाई जाती। उन्होंने कहा कि पानीपत में इंडियन ऑयल का प्लांट शुरू हो चुका है। यहां पराली से 1 लाख लीटर इथेनॉल बनाई जाती है और 150 टन बायो बिटुमेन बनाते हैं। द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एयरफोर्स का 22 प्रतिशत इथेनॉल फाइटर जेट में डाला जा रहा है।
देश का इम्पोर्ट 16 लाख करोड़
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अभी देश का इम्पोर्ट 16 लाख करोड़ का है और आने वाले 5 साल में इसका इम्पोर्ट 25 लाख करोड़ का होगा। गडकरी ने कहा कि गाड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उनके मंत्री बनने से पहले 4.5 लाख करोड़ की इंडस्ट्री थी और आज 12.5 लाख करोड़ की इंडस्ट्री हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं कि हम अर्थव्यवस्था के मामले में कभी 7वें नंबर पर थे और अब दो जापान को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ चुके हैं।